देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पहल
गरियाबंद। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गरियाबंद यातायात पुलिस ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई बस चालक शराब सेवन कर या तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाता पाया जाए, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
सभी सवारी बसों में कंट्रोल रूम नंबर चस्पा
जिले की सभी सवारी बसों में पुलिस कंट्रोल रूम गरियाबंद का दूरभाष नंबर 94791-91071 चस्पा किया गया है। इस नंबर पर कोई भी यात्री सूचना दे सकता है।
सूचना देते समय रखें यह जानकारी
सूचना देते समय बस का रजिस्ट्रेशन नंबर, बस का नाम, मार्ग का नाम तथा चालक का नाम (यदि ज्ञात हो) जरूर बताएं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और संपर्क गोपनीय रखा जाएगा।
मिलेगी त्वरित कार्रवाई की गारंटी
प्राप्त सूचना पर यातायात पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई की जाएगी। दोषी चालकों पर मोटरयान अधिनियम की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
