गरियाबंद प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दी VB G RAM G बिल की जानकारी अब मनरेगा की जगह श्रमिकों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी 

Gariaband in-charge minister Dayal Das Baghel gave information about VB G RAM G bill. Now instead of MNREGA, workers will get 125 days employment guarantee.

रिपोर्टर, लोकेश्वर सिन्हा
लोकेशन, गरियाबंद
गरियाबंद प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने दी VB G RAM G बिल की जानकारी अब मनरेगा की जगह श्रमिकों को मिलेगी 125 दिन के रोजगार की गारंटी
गरियाबंद प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प वाले नए VB G RAM G बिल की जानकारी साझा करते हुए बताया कि 20 साल पुराने मनरेगा के ढांचे को बदलकर अब प्रति व्यक्ति को 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी जाएगी जिससे श्रमिकों की सालाना आय में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी होगी और फसल बुआई कटाई के समय श्रमिकों की कमी दूर करने के लिए राज्यों द्वारा 60 दिनों की नो वर्क अवधि घोषित करने का प्रावधान किया गया है साथ ही भ्रष्टाचार रोकने के लिए AI आधारित पहचान और 99.94 प्रतिशत आधार आधारित डिजिटल भुगतान प्रणाली लागू होग। जबकि मिशन अमृत सरोवर और पीएम गति शक्ति के माध्यम से जल सुरक्षा व भंडारण केंद्रों का निर्माण प्राथमिकता से होगा और काम उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में राज्य सरकारों द्वारा अनिवार्य रूप से बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी और पलायन पर प्रभावी रोक लगेगी ।
Exit mobile version