छत्तीसगढ़

गरियाबंद प्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडे की कार दुर्घटनाग्रस्त

Gariaband famous storyteller Pandit Yuvraj Pandey's car met with an accident

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरियाबंद छत्तीसगढ़ प्रसिद्ध कथावाचक पंडित युवराज पांडे की कार आज शाम गरियाबंद के कुमारपारा वार्ड में एक सड़क हादसे का शिकार हो गई एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई सौभाग्य से पंडित युवराज पांडे को मामूली चोटें ही आई हैं
दुर्घटना की खबर मिलते ही समर्थकों की भीड़ जमा हो गई उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया गरियाबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है । हालांकि इस मामले को लेकर जब पंडित युवराज पांडे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इसके पूर्व भी उनके साथ 6 से 7 बार हमला हो चुका है और इसी हमले को लेकर उन्होंने अपने लिए सुरक्षा की मांग भी की है इस संबंध में गरियाबंद उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर ने स्पष्ट किया कि पूछताछ में यह दुर्घटना पूरी तरह से एक हादसा है इसमें किसी साजिश की आशंका नहीं है आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर उसे पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button