गरियाबंद ब्रेकिंग : पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। मैनपुर खुर्द एवं मैनपुर कला के बीच पुल बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम।
कसाबाय में पुल बनाने की मांग लंबे समय से कर रहे हैं ग्रामीण।

अन्य मांगों में सलप जलाशय का निर्माण करने के साथ ही मैनपुर कला से अन्य गांव की ओर जाने वाले सड़को को पक्का बनाने की कर रहे मांग। बरसात में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ग्रामीणों को। मौके पर पुलिस के जवान व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद।

गरियाबंद में आज नेशनल हाइवे 130 सी को ग्रामीणों ने 4 घंटे तक जाम कर दिया था, सड़क के दोनो छोर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम को हटाने सुबह से अफसरों की टीम भारी पोलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे। दरअसल जिले के मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के नजदीक ग्राम मैनपुरकला जाने वाले मार्ग पर नदी में बने छोटा पूल 7 साल पहले बाढ़ में टूट गया था। तब से ग्रामीण लगातार हाई लेवल पूल निर्माण की मांग को लेकर हर साल आंदोलन करते आ रहे हैं। ग्रामीण आज भी उग्र थे, लेकिन अफसरों ने उन्हें बताया की इस नदी में हाई लेवल पूल निर्माण के लिए 5.70करोड़ की मजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया भी जल्द पुरा होगा, बारिश के बाद काम शुरू करने के आश्वासन के बाद रास्ता बहाल कर दिया गया।

Exit mobile version