Gariaband Breaking : तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। गरियाबंद जिला मुख्यालय क़े नजदीक ग्राम नहरगाँव में एक दर्दनाक हादसा की खबर सामने आ रही है। दरअसल दो बच्चों के तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस और ग्रामीणों के द्वारा रेशक्यू कर तालाब से बच्चों की लाश को बाहर निकाला गया। मृत दोनों बच्चों की उम्र लगभग 9 से 12 साल के बीच थी।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों बच्चे रविवार सुबह से अपने घर से निकले थे। काफ़ी समय तक जब दोनों बच्चे अपने अपने घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उन्हें ढूँढना शुरू किया। इस दौरान दोनों बच्चों की लाश तालाब में दिखी। घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी की टीम मौके पर पहुँचकर ग्रामीणों के साथ दोनों बच्चो का शव तालाब से निकाला। इसके बाद शव को अस्पताल लाया गया। आज सुबह तहसीलदार के उपस्थिति में डाक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम कर दोनों बच्चों की शव को परिजनों को सौपा गया। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में मातम छाया है।

Exit mobile version