छत्तीसगढ़
गरियाबंद ब्रेकिंग–नक्सली मोर्चे पर सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता…
Gariaband Breaking: Security forces once again achieved a major success on the Naxalite front...

लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद – नक्सली मोर्चे पर सुरक्षा बल के जवानों को एक बार फिर मिली बड़ी सफलता…

थाना मैनपुर के ग्राम बडेगोबरा के सातमारी पहाडी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग एसएलआर, 01 नग इंसास एवं 01 नग 12 बोर हथियार बरामद…

जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम की कार्यवाही…
डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे आटोमैटिक हथियारों को किए गए बरामद…
ओडिसा राज्य कमेटी के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा डंप कर रखे जाने की जानकारी…
पुलिस बल की कार्यवाही से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावनाओं को नकाम किया गया…
गरियाबंद में वर्ष 2024 से अब तक पुलिस को प्राप्त सफलता–
(1) मुठभेड़ में मारे गये माओवादियों की संख्या 31
(02) गरियाबंद में आत्मसमर्पित नक्सलियों की संख्या 29
(03) माओवादियों से जप्त ग्रेडेड हथियार 31, अन्य हथियार 42, कुल 73
(04) माओवादियों से कुल जप्त रकम 62,50,000/-
(05) माओवादियों से जप्त इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 304, नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर 22, आईईडी बम- 14, कॉर्डेक्स वायर-
लगभग 114.49 मीटर, बीजीएल सेल 57 ।



