लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद। जिले के इंदागांव थाना क्षेत्र के ओडिशा बॉर्डर स्थित ग्राम अमली के जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ा नक्सली डम्प मिला। पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने आईईडी को मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया। बीडीएस टीम को पेड़ के नीचे एक और छिपा डम्प मिला जिसमें 02 सिंगल शॉट, 05 डेटोनेटर, वायर, बैटरी, दवाइयां और अन्य सामान रखा था।
नक्सलियों की मंशा पुलिस पार्टी और ग्रामीणों को नुकसान पहुंचाने की थी। जंगल क्षेत्र में छिपाए गए दोनों डम्प पूरी तरह सुरक्षित तरीके से बरामद कर माओवादी साजिश को नाकाम किया।