लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद : 40 किलो अवैध गांजा तस्करी करते चार अंतर्राज्यीय तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार……
जब्त गांजे की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है……
सिल्वर कलर के हुंडई कार उत्तरप्रदेश पासिंग वाहन से अवैध गांजा की तस्करी की जा रही थी……
मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे 130 सी पाण्डुका थाना के सामने चेक प्वाइंट लगाकर वाहनों की चेकिंग की गई, इस दौरान कार में भारी मात्रा में गांजे के पैकेट बरामद हुए…….
चारों आरोपी पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले……
गरियाबंद के पाण्डुका थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही……
