लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद जिले के थाना मैनपुर अंतर्गत ओडिसा सीमा पर स्थित ग्राम भालूडिग्गी व मेटाल के पहाडी में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे 02 नग इंसास, 01 नग 303 एवं 02 नग 12 बोर, 01 देशी कट्टा, बीजीएल सेल सहित हथियार बनाने के उपकरण बरामद
जिला पुलिस बल गरियाबंद के ई-30 आप्स टीम की कार्यवाही।
डीजीएन डिवीजन द्वारा डम्प कर रखे 06 अलग-अलग स्थानो से आटोमेटिक हथियार एवं हथियार बनाने के वर्कशॉप से उपकरणों तथा भारी मात्रा में बीजीएल सेल बरामद किया गया।
ओडिसा राज्य कमेटी के मारे गये तीनो सेन्ट्रल कमेटी सदस्यों- चलपति, मनोज तथा गणेश उईके की निगरानी में टेक्निकल टीम चलाता था हथियारों का वर्कशॉप।
संयुक्त पुलिस बल की कार्यवाही से गरियाबंद क्षेत्र में नक्सल हिंसा की संभावना का अध्याय समाप्त।
जनवरी- 2025 से अब तक संयुक्त पुलिस बल द्वारा 28 ग्रेडेड आटोमेटिक तथा 29 अन्य हथियारों सहित कुल 57 हथियार एवं 300 कारतूस बरामद।
