गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। मैनपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम सीहार में हाथी ने महिला को कुचल दिया। इससे घटना स्थल पर ही महिला की मौत हो गई। इसके चलते ग्रामीण दहशत में है। वहीं एसडीओ राजेंद्र सोरी ने घटना की पुष्टि की है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम कौशल्या मरकाम (45 वर्ष ) अपने घर के नजदीक जंगल में वनोपज का संग्रहण करने गई थी। वनोंपज संग्रहण के बाद हाथी ने महिला पर हमला किया और कुचल दिया। इससे महिला की मौत हो गई। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है। वहीं आसपास के गांवों को वन विभाग ने हाई अलर्ट किया है।
