लोकेश्वर सिन्हा
कलेक्टर बी.एस. उइके ने तीन नोडल अधिकारी को किया निलंबित…
किसानों के आवेदनों का कार्यालय में बैठकर बिना वास्तविक जांच किए सत्यापन कर दिया और समिति के फोटोग्राफ्स कर दिए थे अपलोड…
फिंगेश्वर ब्लाक के धान उपार्जन केंद्र पोखरा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त उज्जवल शर्मा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी और बासीन के रेखराम साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है…
इसके साथ ही छुरा ब्लाक के धान उपार्जन केंद्र सांकरा के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त राजकुमार साहू, सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी को भी किया गया निलंबित…
आदेश के अनुसार, नोडल अधिकारियों को किसानों के आवेदनों के परिप्रेक्ष्य में धान का भौतिक सत्यापन कर फोटोग्राफ्स अपलोड करने का दायित्व सौंपा गया था…
लेकिन कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर ने की कार्यवाही।
