लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद ।गरियाबंद। जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। राजिम क्षेत्र के किरवई गांव में देर रात एक अनियंत्रित कार दलदल भरे तालाब में जा गिरी, जिसमें कार सवार सहायक नेत्र अधिकारी डॉ. नितेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जानकारी के अनुसार, डॉ. नितेश सिन्हा फिलहाल फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ थे। वे अभनपुर के केंद्री गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि डॉ. सिन्हा किसी कार्य से राजिम क्षेत्र की ओर गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, उनकी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह दलदल में धंस गई। स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉ. नितेश सिन्हा की असामयिक मृत्यु से परिवार, सहयोगियों और पूरे स्वास्थ्य विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। फिंगेश्वर ब्लॉक के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि वे मिलनसार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे।पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। राजिम के किरवई गांव में हुआ है सड़क हादसा। अनियंत्रित कार दलदल वाली तलाब में जा घुसा। हादसे ने डॉ नितेश सिन्हा की हुई मौत से मचा हड़कंप। फिंगेश्वर के जामगांव स्वास्थ्य केंद्र में थे पदस्थ। अभनपुर के केन्द्री गांव के रहने वाले है डॉ नितेश सिन्हा। हादसे के बाद परिवार व स्वास्थ्य महकमे में मातम।
