लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद
गरियाबंद : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर ब्लाक में राजिम-महासमुंद मार्ग पर सड़गोड़ गाँव के सड़क मार्ग के पास खून से लथपथ बाइक सवार का शव मिला है शव की पहचान फिंगेश्वर में पदस्थ आंगनबाड़ी सुपरवाइजर अनूपा के पति भिलाई निवासी मनीष लाल के रूप में हुई है मनीष की मौत सड़क हादसे में हुई है या इसके पीछे कोई दूसरी वजह है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।परिजनों ने बताया कि वह महासमुंद गया था वहां से लौटते वक्त कोई हादसा हुआ है फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ सकेगी फिंगेश्वर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।