छत्तीसगढ़

हेलमेट की आड़ में गांजा तस्करी, 2 अंतरराज्यीय तस्करों सहित 3 गिरफ्तार

रायपुर। नशे के सौदागर तस्करी के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। कभी सब्जी के बीच, तो कभी चावल की बोरियों के। लेकिन इस बार तस्करों ने नया तरीका अपनाया। तस्करों ने बड़ी सफाई से हेलमेट के कार्टून में गांजा भरा था। उन्हें लगा कि वे साफ़ बच जाएंगे, लेकिन नारकोटिक सेल की तेज निगाह से बच पाना मुश्किल है।

रायपुर पुलिस की नारकोटिक सेल ने 2 क्विंटल गांजा के साथ 2 अंतरराज्यीय तस्करों सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों में से दो तस्कर उत्तरप्रदेश के निवासी हैं। तस्करों को फाफाडीह चौक पास मालवाहक टाटा-एस  में गांजा तस्करी करते पकड़ा गया। आरोपियों ने बड़े शातिराना अंदाज में कार्टून के अंदर हेलमेटों के बीच गांजा छिपाया था, लेकिन नारकोटिक सेल ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। आरोपियों के खिलाफ गंज थाना में नारकोटिक एक्ट का अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ में तस्करों ने बताया कि उन्होंने गांजा ओडिशा के कोरापुट से लिया था और यूपी जा रहे थे।

दरअसल 15 जनवरी को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट अंतर्गत गठित नारकोटिक्स सेल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना गंज क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाक चौक की ओर से मालवाहक चारपहिया वाहन में सवार कुछ व्यक्ति वाहन में सामानों की बोरियों में गांजा छिपाकर शहर की ओर जा रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गंज क्षेत्रांतर्गत फाफाडीह चौक पास गांजा तस्करों को पकड़ने हेतु नाकाबंदी पाईंट लगाया। इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये वाहन नम्बर के मालवाहक वाहन को आता देख फाफाडीह चौक के पास टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया। वाहन में 3 व्यक्ति सवार थे जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम मोनिश कुरैशी, साहिल खान एवं भोजराम साहू बताया। मालवाहक की तलाशी लेने पर वाहन में बोरियों के अंदर कार्टून में हेलमेट रखे थे। हेलमेटों को चेक करने पर हेलमेटों में गांजा छिपाकर रखा गया था। टीम के सदस्यों द्वारा गांजा के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर मोनिश कुरैशी एवं साहिल खान द्वारा गांजा को कोरापुट उड़ीसा से क्रय कर लाना तथा उत्तर प्रदेश परिवहन करना बताया गया।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 2 क्विंटल 15 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 21,50,000/-रूपये तथा गांजा तस्करी में प्रयुक्त टाटा एसवाहन क्रमांक सी जी/04/एन एल/2559 एवं 88 नग हेलमेट कीमती लगभग 6,00,000/- रूपये जुमला कीमती लगभग 27,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना गंज में अपराध क्रमांक धारा 20बी नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी

मोनिश कुरैशी पिता चांद कुरैशी उम्र 24 साल निवासी पीचोकड़ा थाना बिनाली जिला बागपथ उत्तर प्रदेश।
साहिल खान पिता ईस्तकार उम्र 20 साल निवासी बडौद थाना बडौद उत्तर प्रदेश।
भोजराम साहू उर्फ भोलू पिता नेहरूराम साहू उम्र 23 साल निवासी अम्लेश्वर थाना अम्लेश्वर जिला दुर्ग।

कार्रवाई में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी गंज, रेंज सायबर थाना से उपनिरीक्षक मुकेश सोरी, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्र.आर. मार्तण्ड सिंह, नोहर देशमुख, अभिषेक सिंह, आर. विजय पटेल, धनंजय गोस्वामी, वीरेन्द्र बहादुर, भूपेन्द्र मिश्रा, थाना गंज से उनि. पी आर साहू, आर. कमर आलम एवं सौरभ यादव तथा रेंज सायबर थाना से आर. अभिषेक ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button