म्युल अकाउंट संचालित करने वाला गिरोह पकड़ाया

Gang operating mule accounts arrested

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने म्यूल अकाउंट संचालित करने वाले एक संगठित गैंग का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपित सहित पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से 78 एटीएम, क्रेडिट कार्ड, 21 चेकबुक, 18 पासबुक और 16 विभिन्न कंपनियों के सिम कार्ड जब्त किए गए हैं। सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मुख्य आरोपित लोकेश जाधव महाराष्ट्र भागने की फिराक में था, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि 30 दिसंबर को थाना पद्मनाभपुर में एक मोबाइल दुकानदार अविनाश दुबे ने लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी दुकान में अमित मिश्रा नामक युवक मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था, जिसके माध्यम से उसकी पहचान बोरसी दुर्ग निवासी लोकेश जाधव उर्फ लक्की (35) से हुई। कुछ समय पहले लोकेश ने अपने भाई के बाहर से पैसे आने की बात कहकर बैंक खाता न होने का बहाना बनाते हुए 20 हजार रुपये का लालच देकर प्रार्थी से बैंक खाता उपलब्ध कराने को कहा।

Exit mobile version