ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ मंडियों में खपाने का खेल, प्रशासन की तैयारी पर सवाल

रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर

गरियाबंद। प्रदेश सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी की तैयारी की जा रही है। ऐसे में जिले के देवभोग क्षेत्र में प्रति वर्ष ओडिसा का धान मंडियों में खपाने का खेल चलता है, जिस पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन का भी पसीना छूट जाता है, ऐसे में इस बार भी धान खरीदी शुरू होने के पहले ओडिसा का धान छत्तीसगढ़ पहुंच रहा है। धान तस्करों का यह खेल को प्रशासन कैसे रोक पायेगा यह देखना होगा।

प्रशासन को समय रहते इस पर लगाम लगाना जरूरी है, चूंकि ओडिसा का धान लाकर प्रदेश के मंडियों में खपाकर धान के बिचौलियों के द्वारा सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचाया जाता है, तो वही इस पूरे मामले पर देवभोग एसडीएम डॉ. तुलसीदास मरकाम ने बताया कि अगर इस धान की आवक शुरू हो गई है तो जरूर कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version