कुर्रा के सांस्कृतिक भवन के सामने खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने घेराबंदी कर 3 जुआरियों को किया गिरफ्तार

धमतरी। ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने जुआ खेलते 3 जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भागने में सफल हो गए। पुलिस ने पकड़े गए जुआरियों के पास से 52 पत्ती ताश, 8350 रूपये नगदी, दो मोटर सायकल, दो मोबाइल जब्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने कुछ व्यक्ति 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे है। सूचना पर सायबर एवं थाना भखारा पुलिस ने कुर्रा के सामुदायिक भवन के सामने जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया। इस दौरान कुछ जुआरी पुलिस को देखकर भाग गए। वहीं मौके पर तीन आरोपियों दिलीप कुमार साहू, कामता साहू राजू उर्फ राजकुमार देवांगन को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, 8350 रूपये नगदी, दो मोटर सायकल, दो मोबाइल, एक प्लास्टिक की चटाई जब्त किया। आरोपियों के विरुद्ध थाना भखारा के अपराध क्रमांक 110 /23 धारा 3(2) जुआ एक्ट छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।


