जुआ फड़ पर छापेमारी, 12 जुआरी गिरफ्तार

Gambling den raided, 12 gamblers arrested

जांजगीर-चांपा। थाना चांपा पुलिस ने मंगलवार की रात ग्राम सिवनी स्थित करवारपारा क्षेत्र में संचालित अवैध जुआ फड़ पर छापेमारी कर 12 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मौके से 6000 रुपये नगद और 52 पत्तियों का ताश सेट जप्त किया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (भापुसे) ने हाल ही में थाना प्रभारियों की बैठक लेकर त्योहारों के दौरान अवैध गतिविधियों पर विशेष निगरानी और सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी अभियान के तहत चाम्पा थाना टीम को गश्त पर रवाना किया गया। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिवनी के करवारपारा में कुछ लोग काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा SDOP चांपा यदुमणी सिदार को जानकारी दी गई। अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख जुआरी भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन घेराबंदी कर सभी 12 आरोपियों को पकड़ लिया गया। मौके से 6000 रुपये नकद और 52 पत्तियों का ताश सेट जब्त किया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़े गए जुआरी
1. गुलाब राम ढीमर पिता छेदुराम ढीमर, निवासी सिवनी चांपा
2. छेदीलाल राठौर पिता देव प्रसाद राठौर, निवासी सिवनी चांपा
3. पीतांबर देवांगन पिता जगदीश देवांगन, निवासी सिवनी चांपा
4. घनश्याम साहू पिता उमा दयाल साहू, निवासी सिवनी चांपा
5. लखन यादव पिता लच्छीराम यादव, निवासी रानीपारा सिवनी
6. मनमोहन धीवर पिता बुधराम दिवस, निवासी करवारपारा सिवनी
7. सुखसागर दास पिता मनोहर दास, निवासी बैगापारा सिवनी
8. मेघा राम साहू पिता लखन साहू, निवासी अमहापारा सिवनी
9. लखन सिंह पिता छोटेलाल सिदार, निवासी सिवनी चांपा
10. बलराम बरेठ पिता बुधराम बरेठ, निवासी सिवनी चांपा
11. सरजू राम धोबी पिता गगन धोबी, निवासी सिवनी चांपा
12. गयाराम राठौर पिता राम लल्ला राठौर, निवासी सिवनी चांपा
Exit mobile version