छत्तीसगढ़

गजेंद्र जाटवर का साकार हुआ पक्के घर का सपना

Gajendra Jatwar's dream of a permanent house has come true.

पीएम आवास के तहत मिला सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

रायपुर । प्रधानमंत्री आवास योजना ने रायगढ़ जिले के श्री गजेंद्र जाटवर के परिवार के जीवन में नई उम्मीद और स्थायित्व लाया है। कभी कच्चे मकान में बारिश और जहरीले जीव-जंतुओं के खतरे के बीच रहने वाला परिवार अब पक्के आवास में सुरक्षित जीवन की ओर बढ़ रहा है। गजेंद्र का कहना है कि यह आवास उनके लिए केवल एक मकान नहीं, बल्कि सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य का प्रतीक है।
गजेंद्र जाटवर बताते हैं कि पहले उनका परिवार मिट्टी के कच्चे मकान में रहता था। बारिश के दिनों में घर की स्थिति खराब हो जाती थी और जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना रहता था। तेज बारिश के दौरान घर गिरने की आशंका से परिवार चिंतित रहता था। सीमित आमदनी के कारण अपने संसाधनों से पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था। इसी दौरान ग्राम पंचायत के माध्यम से उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली। उन्होंने पंचायत में आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। योजना की सूची में नाम आने के बाद आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। अब उनका आवास लगभग पूर्ण हो चुका है और परिवार को लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिली है। आवास निर्माण की प्रक्रिया ने उन्हें रोजगार का अवसर भी दिया।

पीएम आवास हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं

गजेंद्र जाटवर ने प्रधानमंत्री आवास योजना को अपने परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं बताया। उन्होंने कहा कि पक्का आवास मिलने से अब बारिश के दिनों में घर गिरने की चिंता नहीं रहती और जहरीले जीव-जंतुओं का डर भी काफी कम हुआ है। परिवार के सभी सदस्य अब सुरक्षित वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की आवास योजना ने उनके परिवार को सुरक्षित छत के साथ आत्मसम्मान से जीवन जीने का अवसर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button