छत्तीसगढ़

ईंधन किल्लत से बढ़ी लोगों की परेशानी

Fuel shortage adds to people's woes.

धमतरी, बीजापुर। राज्य के कई हिस्सों में ईंधन के संकट के समाचार हैं। धमतरी, कुरूद, मगरलोड व नगरी में 77 से अधिक पेट्रोल पंप संचालित है। 9 जून की शाम को जिले के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल खत्म हो चुका है। कुछ पंपों में डीजल उपलब्ध है। कई इलाकों में पेट्रोल की कालाबाजारी हो रही है। पेट्रोल 140 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बेचा जा रहा है।

आधी रात को भी भटकते रहे लोग

धमतरी में पेट्रोल के लिए लोग रात से भटकते रहे। 10 जून की सुबह तक की एक भी पंपों में पेट्रोल नहीं पहुंचा, इससे शहर समेत आसपास गांव के सभी पेट्रोल पंपों में पेट्रोल नहीं होने की तख्ती लटक रही है। जरूरतमंद लोग पेट्रोल के लिए भटक रहे हैं। इस बीच कुछ साइकिल स्टोर्स व मोटरसाइकिलों की दुकानों में ब्लैक पर पेट्रोल 140 रुपए लीटर में बिक रहा है। इससे वाहन चालकों और बाइक चालकों की दिक्कतें बढ़ गई है। कुछ लोग मजबूरी में महंगे दामों पर भी पेट्रोल खरीद रहे हैं। अब लोगों को पेट्रोल पंपों में पेट्रोल के आने का इंतजार है हालांकि पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि 10 जून के शाम तक पेट्रोल टैंकर से सप्लाई होने की संभावना है।

परेशान हैं किसान, प्रभावित हो रहा जनजीवन

बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में इन दिनों अचानक गहराए पेट्रोल और डीजल के भीषण संकट ने स्थानीय जनजीवन की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। जिले के लगभग सभी प्रमुख नगरीय और ग्रामीण इलाकों के फ्यूल पंपों में ईंधन का स्टॉक पूरी तरह समाप्त या न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाने के कारण आम शहरी नागरिकों, मालवाहक चालकों, दैनिक मुसाफिरों और किसानों की समस्या बढ़ गईहै।बीजापुर जिला मुख्यालय सहित भैरमगढ़, भोपालपट्टनम और आवापल्ली जैसे सुदूरवर्ती अंचलों के पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही तेल भरवाने के लिए दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button