छत्तीसगढ़

हरियाली से उजाड़ तक पंचायत की लापरवाही ने बिगाड़ी स्व. बिंदेश्वरी देवी उद्यान की सूरत

From greenery to desolation, the Panchayat's negligence has ruined the appearance of the late Bindeshwari Devi Garden.

जिला ब्यूरो: मीनू साहू
बालोद :- छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता स्व. बिंदेश्वरी देवी जी की स्मृति में निर्मित यह उद्यान, जो कभी हरियाली और सौंदर्य का प्रतीक था, अब कचरे का ढेर बन गया है। जिला बालोद के ग्राम पंचायत भरदा ट की लापरवाही ने इस स्थल को पूरी तरह उजाड़ कर दिया है। न सफाईकर्मी आते हैं, न माली। टूटी बेंचें, बंद लाइटें और असुरक्षा ने ग्रामीणों को निराश कर दिया है।
विवो:- ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि अब गांव खुद आगे बढ़ेगा। राजेश साहू को प्रभारी बनाकर सफाई, मरम्मत और बागवानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
यह कदम बताता है कि जब शासन चूकता है, तो जनता ही अपने संसाधनों की रक्षा करती है। यह सिर्फ सफाई नहीं, बल्कि सम्मान और विरासत की रक्षा का संकल्प है।

Related Articles

Back to top button