बीएसपी-सीएसआर द्वारा निकुम ब्लॉक के चार गांवों में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन, 191 ग्रामीणों ने उठाया लाभ

Free medical camps organized by BSP-CSR in four villages of Nikum block; 191 villagers benefited.

सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) गतिविधियों के अंतर्गत दुर्ग जिले के निकुम ब्लॉक के ग्राम खमारिया, समोदा, पीसेगांव एवं भरदा में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच एवं निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। चारों शिविरों में कुल 191 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराकर लाभ उठाया।

 

ग्राम खमारिया में चिकित्सा जांच सिविर का आयोजन किया गया, जिसमे बीएसपी- सीएसआर की ओर से औषधि विशेषज्ञ डॉ. श्रेयश श्रीवास्तव, नर्सिंग स्टाफ जान्हवी, रेणुका, पायल पवार एवं जिला चिकित्सालय के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ओमेश्वरी साहू का पंजीयन हेतु सहयोग रहा। इस शिविर में 16 पुरुष, 53 महिला, एवं 69 लोगों ने लाभ उठाया ।

 

ग्राम समोदा में आयोजित शिविर में 08 पुरुषों एवं 32 महिलाओं सहित कुल 40 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। ग्राम पीसेगांव में आयोजित शिविर में 11 पुरुषों एवं 25 महिलाओं सहित कुल 36 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई, जबकि ग्राम भरदा में आयोजित शिविर में 16 पुरुषों एवं 30 महिलाओं सहित कुल 46 ग्रामीण लाभान्वित हुए। सभी शिविरों में जरूरत के अनुसार निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान की गईं।

 

इन शिविरों के आयोजन में बीएसपी की ओर से चिकित्सकीय दल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। ग्राम समोदा एवं पीसेगांव में चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान करने के लिए डॉ. आलिया हुसैन, फार्मासिस्ट श्री विविध बर्छिहा एवं नर्सिंग स्टाफ श्री मोहम्मद सिराज ने अपनी सेवाएं दीं। पंजीयन कार्य में श्री राकेश कुमार ने सहयोग किया। समोदा में जिला चिकित्सालय की ओर से आरएचओ (एफ) श्रीमती कुसुम लता ठाकुर तथा पीसेगांव में आरएचओ (एफ) श्रीमती जया ताम्रकार ने सहयोग प्रदान किया।

 

इसी क्रम में ग्राम भरदा में आयोजित शिविर में बीएसपी की ओर से डॉ. सर्वेश प्रधान, फार्मासिस्ट श्री विविध बर्छिहा, नर्सिंग स्टाफ सुश्री तृप्ति कुमारी एवं पंजीयन कार्य के लिए सुश्री पायल पवार ने सेवाएं दीं। जिला चिकित्सालय की ओर से सीएचओ सुश्री रौनिता वाणी ने शिविर के संचालन में सहयोग किया।

 

भिलाई इस्पात संयंत्र अपने निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत संयंत्र के परिधीय एवं खनिज क्षेत्रों में निरंतर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करता रहा है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों तक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं तथा निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराना है। इन शिविरों के माध्यम से बीएसपी आसपास के ग्रामीण समुदायों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्रयासरत है।

 

Exit mobile version