छत्तीसगढ़

देवभोग थाना में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Free health check-up camp organized at Devbhog police station

देवभोग_देवभोग पुलिस थाना परिसर में प्रसिद्ध समाजसेवी एवं चिकित्सक डॉ. अरविंद नाथ तिवारी के नेतृत्व में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में थाना स्टाफ सहित सभी पुलिसकर्मियों का रक्तचाप (बीपी), ब्लड शुगर,पल्स,ईएनटी टेस्ट और हृदय जांच जैसी प्राथमिक स्वास्थ्य जांच की गई। डॉ. तिवारी ने रोगों से बचाव के व्यावहारिक सुझाव दिए।
डॉ. अरविंद नाथ तिवारी, जो भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय बूथ अध्यक्ष और समर्पित जनसेवक भी हैं, ने कहा कि— “जो जवान हमारी सुरक्षा के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं, उनकी सेहत की देखभाल करना समाज का दायित्व है।”
थाना प्रभारी फैजुल होदा ने बताया कि, पिछले छह माह में यह दूसरा स्वास्थ्य जांच शिविर है जो डॉ. तिवारी की पहल से देवभोग थाना में आयोजित किया गया है। उन्होंने डॉ. तिवारी को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से पुलिसकर्मियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
ज्ञात हो कि डॉ. तिवारी समय-समय पर देवभोग क्षेत्र में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन करते रहते हैं। उनके ये प्रयास न केवल पुलिस बल के स्वास्थ्य सुधार में सहायक हैं, बल्कि आम नागरिकों में भी स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button