क्रशर खदान से गिट्टी चोरी करने वाला मुंशी सहित चार गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर चांपा क्षेत्र के ग्राम किरारी में क्रेसर गिट्टी खदान है, खदान में स्टोर कर रखे गिट्टी को दिनांक 28.01.2024 के रात्रि 01 बजे वाहन क्रमांक CG-12-S-4955 से वाहन चालक रवि शंकर कुमार एवं क्रेशर के देखरेख के लिए रखे मुंशी प्रदीप दास अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर क्रेशर से गिट्टी कीमती करीब 25,000 रूपए को चोरी कर ले जा रहे थे जिसको पकडे हैं, की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 64/204 धारा 379, 381, 34 भादवि कायम कर विवेचना मे लिया गया था।

अकलतरा पुलिस को चोरी की घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया! विवेचना के दौरान आरोपीगण रविशंकर कुमार, संजय नायक, महेन्द्र कुमार साहू, प्रदीप दास महंत को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर अपने मेमोरण्डम कथन में दिनांक घटना को अपराध घटित करना अपना अपना जुर्म स्वीकार किए जाने से गिट्टी एवम घटना में उपयोग किये ट्रेलर वाहन को जप्त किया गया है, तथा आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 29.01.24 को न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

Exit mobile version