जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
मुंगेली/ मुंगेली जिले में पशु तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के नेतृत्व में की गई, जहां मुखबिर की सूचना पर गौ तस्करी करते हुए आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।
थाना सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र अंतर्गत मोतीमपुर से बुचड़खाना की ओर एक आयशर कंपनी का ट्रक (क्रमांक CG-04-ANU-1900) मवेशियों से भरा जा रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम सेमरचूवा के पास घेराबंदी कर ट्रक को रोका। मौके पर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया, लेकिन चार अन्य आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा
गिरफ्तार आरोपियों के नाम संजय टंडन, राजेश टंडन उर्फ पिंटू, लिम्हीतखतपुर ,बलम उर्फ परमेश्वर, और दसरू राम उर्फ बुचू महुआभाठा जरहागांव गेंदूराम टंडन उम्र 41 वर्ष तरकीडीह बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रक वाहन और उसमें लदे 19 नग भैंस, जिसकी कुल अनुमानित कीमत 15,95,000 रुपये बताई गई है, बरामद की है।
पूरे मामले में अपराध क्रमांक 118/2025, धारा 11(1)(घ) का, छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, एवं 10 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
