जवा में 48 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, कुठिला में सड़क तो परिहारिनपूर्वा में संवरेगा तालाब

Foundation stone laid for development projects worth ₹48 lakh in Jawa; a road to be built in Kuthila, and a pond to be renovated in Pariharinpurwa.

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

विधायक दिव्यराज सिंह ने रखी विकास कार्यों की आधारशिला, 640 मीटर सड़क और तालाब सौंदर्यीकरण से ग्रामीणों को मिलेगी सुविधा

रीवा। जवा जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह ने ग्राम पंचायत कुठिला और परिहारिनपूर्वा में कुल 48 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इन कार्यों में कुठिला में 640 मीटर लंबी सड़क का निर्माण और परिहारिनपूर्वा में तालाब का सौंदर्यीकरण शामिल है। भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ग्राम पंचायत कुठिला में 24 लाख रुपये की लागत से 640 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क निर्माण के लिए स्टेट फंड से राशि स्वीकृत की गई है। विधायक दिव्यराज सिंह ने विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। सड़क बनने से ग्राम पंचायत क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ संपर्क मार्ग भी बेहतर होगा। कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत के युवाओं ने बाइक रैली निकालकर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती किरण राजेश सिंह ने की।

 

इसी क्रम में ग्राम पंचायत परिहारिनपूर्वा में भी 24 लाख रुपये की लागत से तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया गया। यह कार्य मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अधोसंरचना योजना तथा राज्य वित्त के तहत कराया जाएगा। वैदिक रीति-रिवाज से पूजन कर विधायक ने विकास कार्य की शुरुआत की। तालाब का सौंदर्यीकरण होने से गांव की जल संरचना को नया स्वरूप मिलने के साथ ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।

 

परिहारिनपूर्वा के कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष अतरैला सालिकराम साहू ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा (केवटन) उपस्थित रहे। इस दौरान जनपद पंचायत जवा के उप कार्यपालन अधिकारी सुलाब सिंह परसाम, सहायक यंत्री आशुतोष सिंह गहरवार, सरपंच मोहितलाल यादव एवं पंचायत सचिव जनार्दन प्रसाद द्विवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

कुठिला के कार्यक्रम में भाजपा नेता घनश्याम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष जवा अखिलेश सिंह, मंडल अध्यक्ष अतरैला सालिकराम साहू, देव द्विवेदी, रामसिया वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, कंचन मिश्रा, एपीओ नागेंद्र सिंह, सरपंच शिवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, प्रांजुल सिंह और पुनीत सिंह सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

विकास कार्यों से बढ़ेंगी सुविधाएं

 

दोनों गांवों में होने वाले इन विकास कार्यों से ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब क्षेत्रवासियों को निर्माण कार्य समय पर शुरू होने और गुणवत्ता के साथ पूरा होने का इंतजार है।

Exit mobile version