रोहित-विराट के भविष्य पर पूर्व सेलेक्टर की राय
Former selector's view on Rohit and Virat's future

नई दिल्ली। विश्वकप 2027 को लेकर दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को लेकर लगातार संशय बरकरार है। वह क्रिकेट के महाकुंभ में खेलेंगे या नहीं इसको लेकर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
हालांकि, मौजूदा समय में वह एकदिवसीय भारतीय टीम का हिस्सा है। इंग्लैंड के साथ हुई पिछली सीरीज में भी दोनों ने बेहतरीन खेल दिखाया था।
इसी महीने वेस्टइंडीज के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज में भी वह खेलते हुए दिखाई देंगे। विश्वकप 2027 में खेलने को लेकर अभी दोनों की किसी प्रकार की पुष्टि नहीं हुई है। अब दोनों दिग्गजों को लेकर पूर्व भारतीय हरफनमौला खिलाड़ी और सेलेक्टर संदीप पाटिल ने बयान दिया है।
पूर्व खिलाड़ी का कहना है कि, वनडे विश्वकप 2027 की टीम में रोहित-विराट हों या न हों इससे ज्यादा फर्क पड़ने वाला नहीं है। इंग्लैंड के खिलाफ जुलाई में हुई सीरीज में रोहित शर्मा शुरुआती मैचों में बेहतर खेल नहीं दिखा पाए थे, जिसके बाद उनके संन्यास की खबर सामने आने लगी थी।
हालांकि, लॉर्ड्स में खेले गए आखिरी मुकाबले में रोहित ने शतक जड़कर सभी को करारा जवाब दे दिया था।
अब पूर्व मुख्य सेलेक्टर पाटिल के बयान से सनसनी मच गई है। उन्होंने स्पोर्ट्सनेक्स्ट से बातचीत करते हुए कहा, ये उन दोनों खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि क्या वे आगे खलना जारी रखना चाहते हैं। क्या वे अपनी फिटनेस बनाए रख पाएंगे? हमें ये भी सोचना होगा कि उनकी जगह टीम में किस खिलाड़ी की एंट्री होगी।
भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ देखें, तो हमें लगता है कि रोहित और विराट के होने और ना होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
रोहित और विराट की तारीफ
मौजूदा समय में भारतीय बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है। इन दोनों खिलाड़ियों ने देश के लिए काफी क्रिकेट खेला है। रोहित शर्मा एकदिवसीय बल्लेबाज के रूप में पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा चुके हैं। विराट कोहली की तारीफ के लिए शब्द नहीं बचते हैं। कोहली की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।



