बिलासपुर। ग्राम पंचायत चोर भट्टी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। बुधवार की रात हुई इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गुरुवार सुबह शव मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर हत्या का जुर्म दर्ज किया। मामले की जांच तेज कर दी है। सकरी थाना प्रभारी विजय चौधरी ने बताया कि पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार की रात स्कूटी से घर से निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर परिजन चिंतित थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार तड़के ही एक पोल्ट्री फार्म के पास ग्रामीणों ने खून से लथपथ एक शव देखने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां शव की पहचान मनबोध यादव के रूप में हुई।
पूर्व सरपंच मनबोध यादव की धारदार हथियार से हत्या
Former Sarpanch Manbodh Yadav murdered with a sharp weapon
