छत्तीसगढ़

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Former MLA's son commits suicide by hanging himself in Raipur

रायपुर। रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू (45) ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोवा स्थित आदर्श नगर निवासी जय का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला।

प्रारंभिक जांच में पत्नी के साथ रिश्तों में तनाव आत्महत्या की वजह मानी जा रही है। स्वजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था

पुलिस के अनुसार, जय साहू कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। घटना से पहले उसका पत्नी किरण से विवाद भी हुआ था। घटना के समय पत्नी घर पर नहीं थी। पत्नी किरण ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जय ने उनसे अपनी पहली शादी की जानकारी छिपाई थी।

ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर अक्सर विवाद होता था

दोनों के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग को लेकर भी अक्सर विवाद होता रहता था। एक साल पहले ट्रेडिंग में 13 लाख रुपये भी डूब गए थे। हाल ही में जय ने दोबारा ट्रेडिंग शुरू की, जिसका उन्होंने विरोध किया था। किरण ने जय पर मारपीट के आरोप भी लगाए और बताया कि इसी कारण वह 15 अप्रैल से मायके में रह रही थीं।
पुलिस स्वजन और करीबियों से पूछताछ कर रही

भाई ने भी धोखे से मकान और जमीन हड़प ली है, जिसका केस भी चल रहा है। बाद में वह मामला सेटलमेंट हो गया। उधर, जय के परिवार की ओर से पत्नी किरण पर अफेयर के आरोप लगाए गए थे, लेकिन उन्होंने इससे इनकार किया था।

Related Articles

Back to top button