हमर प्रदेश/राजनीति
विधानसभा में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के आखिरी दिन आज सदन में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि गूंगी बहरी सरकार को सुनाने के लिए अंग्रेजों के शासन काल में नौजवानों ने धमाका किया था। आज छत्तीसगढ़ में काले अंग्रेजों का शासन है, उन्हें जगाने के लिए प्रदेश के नौजवानों ने नग्न प्रदर्शन किया है। लेकिन यह सरकार अंग्रेजी से भी बदतर है जो उन नौजवानों के खिलाफ अपराध दर्ज कर रहे है।

यह अंतर्द्वंद की सरकार, मुख्यमंत्री को मंत्री पर भरोसा नहीं है । मंत्री को मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं, सत्ता को संगठन पर भरोसा नहीं। सब एक दूसरे को अपमानित करने में लगे हैं।



