देशदेश-विदेश

पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान की राजनीति में एंट्री, टीएमसी ने 42 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

न्युज डेस्क (एजेंसी)। टीम इंडिया के पूर्व ऑलराउंर यूसुफ पठान ने राजनीति में एंट्री मार ली है, यूसुफ अब लोकसभा चुनाव के साथ राजनीति पारी की शुरुआत करने वाले हैं। ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने पश्चिम बंगाल की सभी 42 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची की घोषणा कर दी है। पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान बहरामपुर लोकसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार बनाया गया है।

आपको बता दें कि यूसुफ पठान को बहरामपुर सीट से टिकट मिला है वहां से कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यहां अधीर रंजन को ही उतारा जाएगा। अधीर रंजन 1999 से इस सीट से सांसद हैं। ऐसे में यूसुफ पठान के लिए चुनाव जीतना आसान नहीं होगा।

यूसुफ बंगाल से लड़ेंगे चुनाव

यूसुफ पठान गुजरात के बड़ौदा के रहने वाले हैं। बंगाल में जिस सीट से वह लड़ रहे हैं वहां मुस्लमानों की आबादी काफी ज्यादा है। ऐसे में पठान को इसका फायदा मिल सकता है।

टीएमसी ने इन 42 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा 

1 कूच बिहार (एससी)- जगदीश सी बसुनिया
2 अलीपुरद्वार (एसटी)- प्रकाश चिक बड़ाइक
3 जलपाईगुड़ी (एससी)- निर्मल चौधरी रॉय
4 दार्जिलिंग- गोपाल लामा
5 रायगंज- कृष्णा कल्याणी
6 बालुरघाट- बिप्लब मित्रा
7 मालदा उत्तर- प्रसून बनर्जी
8 मालदा दक्षिण- शाहनवाज अली रैहान
9 जंगीपुर- खलीलुर्रहमान
10 बरहामपुर- युसूफ पठान
11 मुर्शिदाबाद- अबू ताहेर खान
12 कृष्णानगर- महुआ मोइत्रा
13 रानाघाट (एससी)- मुकुट मणि अधिकारी
14 बोंगांव- विश्वजीत दास
15 बैरकपुर- पार्थ भौमिक
16 दम दम- प्रोफेसर सौगत रॉय
17 बारासात- काकोली घोष दस्तीदार
19 जॉयनगर (एससी)- प्रतिमा मंडल
20 मथुरापुर (एससी)- बापी हलदर
21 डायमंड हार्बर- अभिषेक बनर्जी
22 जादवपुर- सायोनी घोष
23 कोलकाता दक्षिण- माला रॉय
24 कोलकाता उत्तर- सुदीप बंधोपाध्याय
25 हावड़ा- प्रसून बनर्जी
26 उलूबेरिया- सजदा अहमद
27 सेरामपुर- कल्याण बनर्जी
28 हुगली- रचना बनर्जी
29 आरामबाग (एससी)- मिताली बाग
30 तमलुक- देबांगशु भट्टाचार्य
31 कंठी -उत्तम बारिक
32 घाटल- दीपक अधिकारी (देव)
33 झारग्राम (एसटी)- कालीपाड़ा सोरेन
34 मेदिनीपुर- जून मालिया
35 पुरुलिया- शांतिराम महतो
36 बांकुरा- अरूप चक्रवर्ती
37 बिष्णुपुर (एससी)- सुजाता मंडल
38 बर्धमान पुरबा (एससी)- डॉ शर्मिला सरकार
39 बर्धमान दुर्गापुर- कीर्ति आजाद
40 आसनसोल- शत्रुघ्न सिन्हा
41 बोलपुर (एससी)- असित कुमार मल
42 बीरभूम- शताब्दी रॉय

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button