पूर्व सीएम रमनसिंग बिंद्रा नावागढ़ विधानसभा के ग्राम झाखरपारा में लेंगे चुनावी सभा

गरियाबंद। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमनसिंह आगामी 14 नवंबर को जिले के अंतिम छोर में बसे ग्राम झाखरपारा में भाजपा प्रत्याशी गोवर्धन सिंह माझी के पक्ष में चुनावी सभा लेंगे। पूर्व सीएम के आगमन को लेकर भाजपा तैयारियो में जुट गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 14 नंवबर को गरियाबंद जिले के देवभोग विकासखंड के ग्राम झाखरपारा में आमसभा का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे। जो कि हेलीकाप्टर से सुबह 11ः45 बजे झाखरपारा पहुॅचेंगे। और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

Exit mobile version