हमर प्रदेश/राजनीति

तूता धरना स्थल,पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, कर्मचारियों के समर्थन में भूपेश सरकार के विरुद्ध की आवाज बुलंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह अटल नगर गुरुवार को (नया रायपुर) तूता धरना स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने भूपेश सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने संविदा कर्मचारी, छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाई, रसोइया संघ तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ के लोगों के साथ दाऊ भूपेश बघेल के कुशासन के विरुद्ध आवाज बुलंद की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ भाजपा नेता ओपी चौधरी, प्रदेश महामंत्री समेत प्रदेश भाजपा के कई बड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।

मीडिया से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि संविदा कर्मचारी, रसोईया संघ छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल, तथा दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी संघ की जायज़ मांगों को भाजपा के जन घोषणा पत्र में रखा जायेगा। भाजपा ने हमेशा सन 1988 में और 1997 में कर्मचारियों को रेगुलर किया, 40 हजार अधिक नियमितीकरण भाजपा ने किए हैं जबकि कांग्रेस पिछले पौने 5 वर्षों से केवल झूठे वादों के अलावा कुछ नहीं कर पाई है। साथ ही आदिवासी नेता मोहन मरकाम को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए जाने को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें 100 दिनों के लिए मंत्री बनाकर बड़ा वाला झुनझुना पकड़ाया दिया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button