महतारी बहिनी अउ बेटी के हुंकार में शामिल हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, शराबबंदी सहित अन्य मुद्दों पर कांग्रेस पर साधा निशाना

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज मांढर में महतारी बहिनी हुंकार कार्यक्रम में शामिल हुए।

जहां भूपेश सरकार के शराबबंदी समेत अनेकों वादाखिलाफीयों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए शराबबंदी के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

Exit mobile version