हमर प्रदेश/राजनीति

वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने किया पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को 20 लाख रूपए का चेक वितरित

रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा विधायक कवर्धा मोहम्मद अकबर ने अपने कबीरधाम जिले में प्रवास के दौरान पांच विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए कुल 20 लाख रूपए के चेक का वितरण किया।

मंत्री श्री अकबर द्वारा इनमें आरबीसी-6-4 के तहत विकासखंड बोड़ला के ग्राम जीताटोला के श्रीमती कचरा बाई, ग्राम धनडबरा के श्रीमती गुनती बैगा, ग्राम थुहापानी के श्री सरजु तथा ग्राम मानिकपुर के श्री परदेशी और ग्राम गंडईखुर्द के जेठिया बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी-6-4) के तहत 4-4 लाख रूपए का चेक प्रदान किया गया।

वन मंत्री ने चेक वितरण करते हुए विपत्तिग्रस्त परिवार के सदस्यों से कहा कि वह इस चेक को बैंक में जमा कर राशि प्राप्त कर सकते हैं। चेक वितरण करते समय मंत्री श्री अकबर ने परिजनों से भेंट भी की और अपनी संवेदना प्रकट की।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button