छत्तीसगढ़
वन विभाग की लापरवाही, ग्रामीण हुआ घायल

ब्यूरो चीफ : किशोर कुमार रामटेके
दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के किडरिरास ग्राम पंचायत बेडमा में वाड़ पंच पकलू राम पोड़्यामी सैगोअन गोला का संग्रहण कर रहे थे, तभी ट्रैक्टर के ऊपर रखें गोला के गिरने से पकलू राम घायल हो गया।
मौके पर वन कर्मी मौजूद थे, जिन्होंने प्राइवेट गाड़ी को बुलवाकर अपने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया, घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाना भी जरूरी नहीं समझा और घायल को स्कॉर्पियो में दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया। घायल को गंभीर चोट आई हुई है और वन विभाग घायल अवस्था में अस्पताल ले जाना भी उचित नहीं समझा और परिजनों ने मरीज का उपचार ठीक ढंग से नहीं होता देख दंतेवाड़ा जिला अस्पताल से किरंदुल के लिए ले आए।
एनएमडीसी परियोजना हॉस्पिटल किरंदुल में पकलू का उपचार जारी है, पकलू को अंदरूनी गंभीर चोट आई हुई है।



