वन विभाग की कार्रवाई, शिकारी राहुल पारधी पर कसा शिकंजा, पोटाश बम बेचने का आरोप

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियबन्द। गरियाबंद जिले में पहली बार वन विभाग ने फरार शिकारी पर 10,000 के ईनाम की घोषणा की है। उक्त आरोपी उदंती में शिकारियों को पोटाश बम बेचता था, आरोपी शिकारी और बम बेचने वाले का नाम राहुल पारधी है जो मध्य प्रदेश के खूंखार पारधी शिकारी गिरोह का सदस्य बताया जाता है।
इनाम रखने के साथ-साथ उदंती-सीता नदी टाइगर रिजर्व प्रशासन ने आरोपी की फोटो ग्रामीणों के समक्ष जारी कर सभी थानों को भी फोटो भेजी है। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले भालू के मुंह में पोटाश बम फटने से भालू की मौत हुई थी। इसके बाद गिरफ्त में आए एक शिकारी ने यह खुलासा किया कि लंबे समय से मध्य प्रदेश का शिकारी गिरोह का सदस्य राहुल पारधी उदंती क्षेत्र में पहुंचता रहा है और असामाजिक तत्वों तथा शिकारी प्रवृत्ति के लोगों को 500 रु में पोटाश बम बेचा करता था, उदंती प्रशासन का कहना है कि जंगलों में शिकार के लिए फेक जाने वाले यह पोटाश बम वन्य जीवो के अलावा सर्चिंग करने वाले जवानों और ग्रामिणो के लिए भी खतरा बन सकता है।



