इलाके में तेंदुए आने के बाद वन विभाग अलर्ट, मौके पर वन अमला किए तैनात

गरियाबंद। गरियाबंद के रिहायशी इलाके में वन्यप्राणी तेंदुए की आमद के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है, शाम होते ही मौके पर वन अमला तैनात कर दिए गए हैं, मुनादी कर लोगों को घरों में रहने और छोटे बच्चों को बाहर नहीं निकलने की समझाइश दी गई है,
वन अमला इलाके में लगातार निगरानी कर रही है, वहीं विभाग ने तेंदुए की चहलकदमी पर नजर रखने ट्रैक कैमरा भी लगाए हैं, बता दें कि बीती रात नगर के रिहायशी इलाके में वन्यप्राणी तेंदुआ नजर आया था, घर के बाउंड्रीवाल में तेंदुए की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरा कैद हुई थी, जिसके बाद अब विभाग अलर्ट हो गया है।
गरियाबंद डीएफओ मणिवासगन एस का कहना है, कि गरियाबंद टाउन के आसपास घने जंगल है इसलिए वन्यप्राणी कभी कभी विचरण करते हुए पहुंच जाते हैं। आज से इलाके में वन अमला तैनात कर मुनादी करा दी गई है, जिससे कि जान–माल की हानि न हो, तेंदुए की मूवमेंट के लिए विभाग ने भी कैमरा लगाए हैं, उन्होंने कहा कि तेंदुआ भटक कर आ गया है, जिसके मूवमेंट पर नजर रखी जा रही है।



