मध्यप्रदेश

मप्र में पहली बार पुलिस भर्ती प्रक्रिया 6 महीने में होगी पूरी

For the first time in Madhya Pradesh, the police recruitment process will be completed in 6 months.

भोपाल । मप्र पुलिस आरक्षक (जीडी) भर्ती वर्ष 2025 के दूसरे चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। पुलिस मुख्यालय ने इसके लिए आवश्यक बजट आवंटन की मांग करते हुए एडीजी योजना को पत्र भेजा है। ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूरी हो चुकी है और अब सफल अभ्यर्थियों के लिए फरवरी 2026 से फिजिकल टेस्ट आयोजित करने की योजना बनाई गई है। पुलिस मुख्यालय के अनुसार दूसरे चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन कराया जाएगा। करीब 53 हजार अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पहले दो दिन रोजाना 200-200 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी, जबकि तीसरे दिन से रोजाना 400 उम्मीदवारों का परीक्षण किया जाएगा। पूरी प्रक्रिया को लगभग 15 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related Articles

Back to top button