खाद्य विभाग ने किरंदुल रेलवे स्टेशन से 479 किलो चावल और 24 किलो चना पर की जप्ती कार्रवाई

किरंदुल। पीडीएस के चावल और पौष्टिक चना की कालाबाजारी पर खाद्य विभाग ने किरंदुल रेलवे स्टेशन से 479 किलो चावल और 24 किलो चना पर की जप्ती करवाई।
खाद्य अधिकारी कीर्ति कुमार कोकीलांगुटे से बार-बार यह जानकारी मिल रही थी, कि उड़ीसा के कुछ लोगों के द्वारा किरंदुल में पीडीएस के चावल को ₹20 किलो किधर से खरीद कर उड़ीसा में ₹35 किलो की दर से बचा जा रहा है, जिसके लिए उन्होंने अपनी टीम को किरंदुल में जांच के लिए बेचकर इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
जिस पर आज प्रमोद कुमार सोनवानी फूड इंस्पेक्टर उन्होंने किरंदुल का दौरा किया, जिसमें उन्होंने रेलवे स्टेशन पर 479 किलो चावल और 24 किलो चना पाया। जिस पर कार्रवाई करते हुए पूरे चावल और चना को जगाती की कार्रवाई की गई और जो भी इस चावल और चना को लाए थे उनके ऊपर कारवाई की गई और निश्चित किया गया कि दोबारा इस तरह की हरकत ना करें अन्यथा जेल भेजा जाएगा।
फूड इंस्पेक्टर प्रमोशन होने बताया कि जो भी हितग्राही चावल खरीद कर इसका बिक्री करते हैं, वह बिक्री करते हुए पाए जाने पर उन पर भी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी, अब हम हर महीने इस तरह दौर में आते रहेंगे और जांच करेंगे।



