लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद जिले के देवभोग के तेल नदी में विगत दिनों आई बाढ़ के बाद किसानों का फसल पूरी तरह बर्बाद हो चुकी कुम्हडई खुर्द के तेल नदी पर स्थित पुराना पुल पर बाढ़ से आई कचरे व डस्ट जमा होने के कारण पानी का बहाव अपना मार्ग बदल दिया जिसके कारण नदी के तट पर स्थित किसानों का हजारों एकड़ फसल बर्बाद हो चुका है अब किसान इसे बाढ़ का सितम नही बल्कि प्रसासन की लापरवाही बता रहे है अगर पुराने पुल को समय रहते प्रसासन तोड़ देता तो शायद कुछ किसानों का फसल बर्बाद होने से बच जाता अब किसान फसल की उचित मुआवजा राशि के लिए प्रसासन के तरफ टकटकी निगाहें लगाये हुए है तेल नदी कर तट पर लगभग 70 किसान प्रभावित होने की बात सामने आई है इधर देवभोग तहसीलदार शुशील भोई जल्द मुआवजा राशि के लिए फाइल बनाकर राशि प्रदान करने की बात कहा है, बहरहाल देखना होगा कब तक अन्नदाताओं को फसल के नुकसान का मुआवजा मिलता हैं।