छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति
मछली पालक किसानों को मछली बीज का किया गया वितरण

गरियाबंद। मत्स्यपालन विभाग की ओर से जिले के देवभोग विकासखण्ड के दूरस्थ अंचल के ग्राम मुचबहल में 28 मछलीपालक किसानों को उनके आजीविका संवर्धन के लिए मछली बीज का वितरण किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर एवं मत्स्य पालन विभाग के सहायक संचालक आलोक वशिष्ठ ने किसानों को तालाब में मत्स्य पालन के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक मत्स्य अधिकारी पी.एस दीवान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मत्स्यपालक कृषक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


