छत्तीसगढ़
डंपर में ओवरहीटिंग की वजह से लगी आग, जान माल का नहीं हुआ नुकसान

रिपोर्टर – किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। एनएमडीसी के डंपर में ओवरहीटिंग की वजह से लगी आग, किसी को कोई जान माल का नुकसान नहीं। एनएमडीसी किरंदुल के 14 नंबर मीनिंग में आज एक पुराने डंपर में अचानक ओवरहीटिंग की वजह से आग लग गई, जिससे एनएमडीसी को 50 लाख से एक करोड़ का नुकसान हुआ। गनीमत रही कि इस आग से किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ।



