इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में लगी आग, फाफाडीह में हड़कंप

Fire breaks out in electronic warehouse, panic in Fafaadih

रायपुर के फाफाडीह क्षेत्र स्थित गली नंबर 4 में सोमवार देर शाम एक इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से राहत-बचाव कार्यों की जानकारी ली और आग पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह रात करीब 12 बजे मौके पर पहुंचे।

कलेक्टर ने संबंधित विभागों को प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ कुमार बिश्वरंजन और एसडीएम नंदकुमार चौबे सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 

Exit mobile version