छत्तीसगढ़

ऑटोमोबाइल शॉप में आग, धुएं से घिरा इलाका

Fire at automobile shop; area engulfed in smoke.

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में MG रोड स्थित ऑटोमोबाइल शॉप में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। यह घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मौदहापारा थाने के ठीक सामने स्थित जया ऑटोमोबाइल में यह आग लगी है। स्थानीय लोगों की माने तो आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और चार से पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने का प्रयास कर रही है। वहीं इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

Related Articles

Back to top button