लोकपर्व भोजली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई

Finance Minister OP Choudhary extended warm greetings to the people of the state on the occasion of the folk festival 'Bhojali Tihar'.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोकपरंपरा एवं संस्कृति के प्रतीक लोकपर्व भोजली तिहार के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भोजली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, कृषि परंपरा, प्रकृति के प्रति श्रद्धा और आपसी भाईचारे का सुंदर प्रतीक है। यह पर्व हमारी ग्रामीण जीवनशैली और लोक आस्थाओं से गहराई से जुड़ा हुआ है।

 

मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की सामाजिक एकता, सौहार्द और सामूहिक खुशियों की जीवंत अभिव्यक्ति है। इस पर्व की परंपराएं हमारी संस्कृति और लोक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने का कार्य करती हैं। उन्होंने कामना की कि भोजली दाई की कृपा से प्रदेश में सुख-समृद्धि, हरियाली और खुशहाली बनी रहे तथा सभी परिवारों के जीवन में आनंद और उल्लास का संचार हो।

Exit mobile version