छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी शुभकामनाएं

Finance Minister OP Choudhary extended his best wishes.

रायपुर । वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 की पुरुष 10,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाने वाले एथलीट गुलवीर सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि गुलवीर सिंह ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अथक परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का मान बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि देश के लिए गर्व और सम्मान का विषय है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतना भारतीय एथलेटिक्स की बढ़ती ताकत और खिलाडि़यों की निरंतर मेहनत का प्रमाण है। गुलवीर सिंह का संघर्ष, अनुशासन और समर्पण देशभर के युवा खिलाडि़यों के लिए प्रेरणादायी है तथा उन्हें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश देता है।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने गुलवीर सिंह को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए पुनः हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अनंत शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button