छत्तीसगढ़

उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने किया नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन का सम्मान

गरियाबंद। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन को सम्मानित किया गया है। शुक्रवार को निजी चैनल के द्वारा नवा रायपुर के मेफेयर होटल में शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रदेश की कई महत्वपूर्ण हस्ती की मौजुदगी में समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश के अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी थीं। उन्होंने सभी समाजसेवियों का सम्मान करते हुए उन्हें पुरस्कृत किया साथ ही प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया।

ज्ञात हो कि इसके पहले छत्तीसगढ राज्य बाल कल्याण परिषद रायपुर द्वारा भी समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किए जाने को लेकर गरियाबंद नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन का सम्मान किया था।

उल्लेखनीय है कि नगर पालिका अध्यक्ष गफ्फार मेमन लगातार समाज सेवा के लिए सक्रिय रहते थे। चाहे गरीबों की मदद करनी हो, या दुर्घटना में शिकार घायलों को अस्पताल पहुंचना हो कई बार मेमन अपने सेवा भाव का परिचय दे चुके है। कई मर्तबा मेमन सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद कर उनके जीवन रक्षा की है। जिसके लिए पुलिस विभाग ने उन्हें जिले के गुड सेमेरेटन के अवार्ड से नवाजे गए है। इसके अलावा बीते पांच साल में ही कई अवसर पर इनकी सेवा भाव खुलकर दिखाई दी। कोरोना काल में आमजनों को मास्क, सेनीटाइजर, गरीबों को निशुल्क अनाज वितरण, ठंड में गरीबों को कंबल वितरण, दिव्यांग बच्चों को स्वेटर, वॉलीबॉल खिलाड़ियों को कीट वितरण करने के अलावा कई उल्लेखनीय कार्य चुके है।

इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने कहा की हिंदी सिनेमा तथा देश की सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के हाथो सम्मानित होना मेरे लिए गर्व की बात है। बचपन से हम उनकी फिल्म देखते आए है, हिंदी सिनेमा में उनका एक अलग मुकाम है। वही समाज के लिए दिए अपने योगदान को लेकर कहा की जरूरतमंदों की मदद करने से आत्मीय खुशी मिलती है। वे खुशनसीब है कि उन्हें सेवा का अवसर मिलता हैं। आत्मीय खुशी मिलती है। आज मिले सम्मान के लिए उन्होंने IBC 24 का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button