गरियाबंद देवभोग में वेतन विवाद पर मारपीट, कर्मचारी यूनियन ने कार्रवाई की मांग की

Fight erupts in Gariaband Devbhog over salary dispute, employee union demands action

गरियाबंद के देवभोग नगर पंचायत में सीएमओ कक्ष में वेतन भुगतान को लेकर अकाउंटेंट और इंजिनियर के बीच जम कर मारपीट हुआ जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।घटना 7 मई के शाम 5 बजे के बाद का है।
दरअसल 1 मई को मिलने वाला वेतन 7 मई तक नहीं मिल पाया था, जिससे नाराज इंजिनियर श्याम सुंदर पटनायक एकाउंटेंट को सीएमओ के केबिन में बुलाया और बाताबाती के बीच इंजीनियर के सहयोगियों ने एकाउंटेंट से हाथापाई किया, जवाब में एकाउंटेंट संदीप चंद्राकर ने भी हाथ छोड़े। घटना दिनांक को ही देवभोग पुलिस ने दोनों पक्षों के शिकायत के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर दिया था। लेकिन अब मामले में कर्मचारी यूनियन ने दखल देना शुरू कर दिया है। यूनियन संदीप चंद्राकर के पक्ष में थाने पहुंच कर इंजीनियर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग किया है, यूनियन ने धरना प्रदर्शन की भी चेतावनी दिया है। इधर नगर पंचायत ने शांति प्रिय निकाय को अखाड़ा बनाने वालो को हटाने की मांग कर दिया है।

Exit mobile version