फीफा ने डोनाल्ड ट्रंप को शांति पुरस्कार ने सम्मानित किया

FIFA awards Donald Trump Peace Prize

नई दिल्ली : फीफा (FIFA) ने शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने शांति पुरस्कार से सम्मानित किया। 2026 वर्ल्ड कप ड्रॉ के दौरान फीफा की ओर से ऐसा किया गया। फीफा की ओर से लिए गए इस निर्णय को लेकर काफी चर्चाएं हैं, क्योंकि यह उसकी खेल केंद्रित छवि से बिलकुल ही हटकर माना जा रहा है। वहीं ड्रॉ समारोह में राष्ट्रपति ट्रंप की मौजूदगी ने इस घटना को और अधिक सुर्खियों में ला दिया। बता दें कि फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो डोनाल्ड ट्रंप के काफी करीबी माने जाते हैं। जियानी कई मौकों पर ऐसा कह भी चुके हैं कि गाजा में संघर्ष विराम की दिशा में ट्रंप की कोशिश नोबेल पुरस्कार के योग्य थीं। वहीं ट्रंप भी कई मंचों से शांति का नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने की इच्छा जाहिर कर ही चुके हैं। ऐसे में फीफा के शांति पुरस्कार सम्मान के लिए ट्रंप प्रवल दावेदार माने जा रहे हैं।

Exit mobile version